ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पीजिशकियान ने क़ुम पहुँच कर हज़रत फातिमा मासूमा के रौज़े की ज़ियारत की। रौज़े की ज़ियारत और उलमा के मक़बरों पर हाज़िरी देने के बाद वह उलमा और मराजेए किराम से मुलाक़ात करने के लिए भी गए।
अपनी यात्रा के दौरान डॉ पीजिशकीयान ने बीबी मासूमा के रौज़े के प्रबंधक के आयतुल्लाह सईदी से भी मुलाकात की ।